आज PM Shri GMSSSS Batour में आदरणीय प्राचार्य श्री जतिंदर शर्मा जी की अगुवाई में रक्त दान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारियों रविन्द्र कुमार, सुनील गोयल, विपिन कुमार शर्मा, विजय कुमार, मनोज कुमार, अनिल वर्मा सहित अन्य सदस्यों द्वारा इस नेक कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया व रक्त दान किया गया। स्कूल व गांव बतौड़ के सरपंच की तरफ से मैडम पूनम जी द्वारा हमारे संगठन सचिव विपिन कुमार शर्मा जी को Guest Of Honour देकर संगठन का मान सम्मान दिया गया। संगठन पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य जी को संगठन की डायरी व कैलेंडर भेंट की गई। इसके बाद PM Shri GSSS Samlehri में आदरणीय प्राचार्या श्रीमती संतोष जी को डायरी व कैलेंडर भेंट किया गया व पूरे स्टाफ संगठन के माँग व मुद्दों बारे चर्चा की गई व उनकी समस्याओं को जाना। दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ द्वारा दिये गए मान-सम्मान व सहयोग के लिए DSTA की तरफ से हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
रक्त दान शिविर की कुछ और तस्वीरें

.jpeg)

.jpeg)



.jpeg)
0 टिप्पणियाँ