डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

आज डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मण्डल राज्य चेयरमैन धर्मेन्द्र ढांडा राज्य प्रधान विजेंद्र मोर की अगुवाई में डायरेक्टर सेकंडरी जतिंदर कुमार, अतिरिक्त मौलिक निदेशक कमलप्रीत कौर, जॉइंट डायरेक्टर संजीव कुमार, कई शाखाओं के सुपरडेन्ट, पंचकूला की जिला शिक्षा अधिकारी संध्या चिकारा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई व संगठन द्वारा छपवाई गयी डायरी भेंट की गई तथा अध्यापकों को आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। चर्चा के मुख्य बिन्दु निम्नलिखित रहे:-

1. जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय में S.O. की नियुक्ति बारे। इस बारे Additional Director कमलप्रीत कौर ने आरजी प्रबन्ध करने का आश्वासन दिया। Chief account officer से हुई बात अनुसार 165 S.O. की नियुक्ति 1 मास के अन्दर होने की संभावना है। DEEO मैडम ने भी कहा कि वे कई बार इस बारे DC पंचकूला व DSE को लिख चुकी हैं और परसों फिर से जाएंगी।

2. ट्रांसफर ड्राइव के संबंध हुई बातचीत पर आज की कैबिनेट मीटिंग में 95% की शर्त हटाए जाने की संभावना है और ट्रांसफर schedule 4-5 दिन जारी होने की बात कही गयी। ब्लॉक वाली शर्त वैसे ही रहेगी

3. JBT से प्रोमोट हुए TGT पंजाबी अध्यापकों को स्टेशन allot करने बारे Additional Director कमलप्रीत कौर से बात हुई उन्होंने शीघ्र स्टेशन अलॉट करने का आश्वासन दिया।

4. महिला अध्यापकों की CCL बारे चर्चा की गई जिस पर परीक्षाओं उपरांत ऑनलाइन पोर्टल चलाने का भरोसा दिया गया।

5. लंबित ACP मामलों व LTC बजट बारे भी चर्चा की गई DEO पंचकूला आफिस से 21-01-2026 को 49 लाख की demand भेजी जा चुकी है जिसे DSE में संपर्क करके शीघ्र डलवा लिया जाएगा।

6. इसके इलावा साथियों द्वारा भेजे गए लम्बित मामलों बारे सम्बंधित अधिकारियों से मुलाकात की गई। S.O. स्तर के मामले S.O. आते ही तुरंत निपटाने के आश्वासन मिला। 14 PTI साथियों के Arrear का मामला निदेशालय में नोट करवा दिया गया है, जिसके शीघ्र हल की बात कही गयी।🙏

इस दौरान राज्य महासचिव सुनील यादव, उप महासचिव भीम सिंह, राज्य ऑडिटर सुनील गोयल, पंचकूला जिला प्रधान  संदीप सिंह भी मौजूद रहे








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ